अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार की देर रात हुए एक आत्मघा’ती विस्फो’ट में कम से कम 40 लोगों की मौ’त हो गई, जबकि इस घ’टना में 100 से ज्यादा लोग घाय’ल हैं. एक सरकारी अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.
इस पार्टी में एक हजार से ज्यादा लोगों को न्यौता दिया गया था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह इस साल काबुल में अब तक का बड़ा ह’मला है

आं’तरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहिमी ने समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ह’मालावर ने शादी की पार्टी के दौरान खुद को वि’स्फोटकों से उ’ड़ा डाला. तालिबान और इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े स्थानीय आ’तंकी राजधानी में ह’मले को अंजाम देते आ रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शी गुल मोहम्मद ने कहा- “यह विस्फो’ट उस स्टेज के पास हुआ जहां पर म्यूजिशियन थे और वहां पर मौजूद युवा, बच्चे समेत सभी लोग मा’रे गए।” एक घाय’ल मोहम्मद तूफान ने बताया कि पार्टी में आए कई मेहमानों की मौ’त हो गई है.

इस ह’मले में बचे अहमद ओमिद ने बताया- कई लोगों की मौ’त हो गई है और कई घाय’ल हैं. उसने बताया कि करीब 1200 लोगों को न्यौता दिया गया था. उसने आगे बताया कि जिस वक्त विस्फो’ट हुआ वह दूसरे कमरे में दूल्हा के साथ था और जब वि’स्फोट हुए उसके बाद वहां पर कोई नहीं था. हॉल में सभी लोग नीचे पड़े हुए क’राह रहे थे.


source: hindustan