बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गि’रफ्तार करने पहुंची पुलिस, भनक लगते ही पीछे के दरवाजे से हुए फरार….

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्ता’र करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची. जब अनंत सिंह को पुलिस के आने की भनक लगी, तो वो आवास के पिछले दरवाजे से फरार हो गए. पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गि’रफ्तार कर लिया है.
छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी है. छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था. छोटन सिंह पर 22 ह’त्या के मामले हैं. ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जब पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था.

दरवाजा खुलने का इंतजार करती रही पुलिस
पुलिस जब अनंत सिंह के बंगले पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस काफी मशक्कत के बाद घर के अंदर प्रवेश कर सकी। लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद घर का दरवाजा खुल सका और पुलिस घर की तलाशी ले सकी। तब तक अनंत सिंह वहां से फरार हो चुके थे

पुलिस ने विधायक के फरार होने पर पुलिस ने कहा, ‘हमने अनंत सिंह की पत्नी से बातचीत की. उनकी पत्नी ने अनंत सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी अब हम आगे की
कार्रवाई पर विचार करेंगे.’

शनिवार को बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज(प्रिवेंशन) एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है. विधायक के पैतृक आवास से एक ग्रेने’ड और एके-47 भी बराम’द किया गया है.

इससे पहले बिहार के बाहुबली और निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी करके पुलिस ने एक एके-47 बराम’द किया था. पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में पटना ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही छापेमा’री शुरू की थी.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विधायक के घर से दो ब’म भी बराम’द किया है. बाहुबली विधायक के ऊपर दर्जनों ह’त्या और ह’त्या के प्रयास के केस पहले से चल रहे हैं.

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस के रडार पर एक बार फिर तब आ गए जब पिछले दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था जहां वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर अपने विरोधी की ह’त्या की साजिश रचते हो सुनाई दिए. इसी क्रम में पुलिस ने पिछले ही हफ्ते अनंत सिंह का पटना में वॉइस सैंपल टेस्ट भी कराया है.


..
source: aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading