#SAMASTIPUR #BIHAR #INDIA : जिले के अग्रणी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एमएसएमई ग्राहकों की एक बैठक, गोला रोड समस्तीपुर स्तिथ मुख्य शाखा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख श्री गणेश प्रसाद द्वारा समस्तीपुर क्षेत्र के पूर्व एवं नए ग्राहकों के साथ एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक की गयी। उन्होंने बताया की समस्तीपुर क्षेत्र में बैंक की 79 शाखाएँ है और सभी शाखाएँ एमएसएमई क्षेत्र को ऋण उपलब्ध करने के लिए प्रसिद्ध है।

वर्तमान में बैंक के 100वे वर्षगांठ के अवसर पर बैंक द्वारा सल्यूट तिरंगा कैम्पेन चलाया जा रहा है। जिसका उद्येश्य एमएसएमई, खुदरा व्यापर,कृषि एवं डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में अधिक से अधिक व्यापार की उन्नति करना है। बैंक के एमएसएमई क्षेत्र के विभिन्न उत्पाद जैसे यूनियन ट्रेड, यूनियन ट्रेड प्लड, यूनियन परिवहन, यूनियन एंटरप्राइज़ एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी है।
