स्विमिंग पूल के पास मस्ती में झूमती नजर आईं बॉलीवुड की टॉप क्लास बेली डांसर “नोरा फतेही”, Video हुआ वायरल- देखें

बॉलीवुड की टॉप क्लास बेली डांसर नोरा फेतही (Nora Fatehi) अपनी अदाओं और बेहतरीन डांस से सबका दिल जीत लेती है. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर VIRAL हो रहा है.

VIRAL वीडियो में एक्ट्रेस अपनी ही मस्ती में झूमती और डांस करती नजर आ रही हैं. Social Media पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को नोरा (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से फैन्स के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस Swimming Pool के पास अपनी डांस के जलवे  बिखरती नजर आ रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसके अलावा उनके चेहरे पर काला चश्मा काफी खूबसूरत लग रहा है.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वी़डियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो ये वीडियो भी इसी दौरान का है. बता दें अपनी डांसिंग स्किलस से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.

एक्ट्रेस नोरा फतेही BigBoss के सीजन 9 में नजर आईं थीं. Show में उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी, जिसके बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही ने स्पेशल सॉन्ग किए. नोरा ने ‘सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate)’ में ‘दिलबर (Dilbar)’ सॉन्ग पर अपने जबरदस्त डांस से काफी तारीफें बटोरी थीं. जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई स्पेशल सॉन्ग किए. इन दिनों एक्ट्रेस नोरा फतेही वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ (Street Dancer) की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

source: NDTV

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading