रवि शास्त्री के टीम इंडिया का कोच चुने जाने के बाद इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) एक बार फिर चर्चा में हैं। रवि शास्त्री के भारतीय टीम का कोच बने रहने पर जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आर्चर के इस ट्वीट पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोच पद की दौड़ में टॉम मूडी और माइक हेसन भी थे। रवि शास्त्री अब वर्ल्ड टी-20 कप 2021 तक टीम के कोच बने रहेंगे।
पूर्व कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने बीसीसीआई द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए थे। रवि शास्त्री पहले, माइक हेसन दूसरे और टॉम मूडी तीसरे नंबर पर रहे। टीम इंडिया के नए कोच के ऐलान के बाद से जोफ्रा आर्चर का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जोफ्रा आर्चर का यह ट्वीट 27 मार्च 2014 का है। इस ट्वीट में लिखा है- रवि क्यों? (Why ravi?) आर्चर के इस ट्वीट पर फैन्स फिर से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें भविष्य बताने वाला कह रहे हैं। बता दें कि विश्व कप 2019 के कुछ मैचों के दौरान कुछ मैचों के परिणाम जोफ्रा आर्चर ने पुराने ट्वीट्स से मेल खा रहे थे। इससे पहले पृथ्वी की चोट पर भी जोफ्रा आर्चर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

हाल ही में खत्म हुए अपने कार्यकाल में कोच रवि शास्त्री ने टीम को 21 खेले गए टेस्ट में से 11 में जीत और सात में हार दिलाई। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर रही। हालांकि, भारत दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हार गया। इस दौरान भारत ने 61 वनडे में 44 जीते। विश्व कप में 2019 टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम ने 36 टी-20 मैचों में से 25 जीते।
