राम मंदिर के पुजारी और कर्मचारी के बढ़ाये जाएंगे भत्ते: योगी सरकार

#AYODHYA #UP #INDIA : उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में अस्थायी राम मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ाने का फैसला किया है। अयोध्या के मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने अस्थायी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को भत्तों में वृद्धि का आश्वासन दिया है।

आचार्य सत्येंद्र दास हाल ही में भत्ते में अपयार्प्त वार्षिक वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए मिश्रा से मिले थे। कमिश्नर, जो कि विवादित स्थल के रिसीवर (अधिकृत व्यक्ति) भी हैं, ने कहा कि ‘प्रसाद’ के लिए वार्षिक भत्ता, जो रोजाना मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चढ़ाया जाता है, उपयुक्त रूप से बढ़ा दिया जाएगा।

vlcc ad

प्रधान पुजारी ने कहा कि आयुक्त ने इस मुद्दे पर गौर करने और भत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले, उन्होंने नौ सदस्यीय कर्मचारियों के लिए वार्षिक भत्ते में अपयार्प्त बढ़ोतरी पर नाखुशी जताई थी। प्रधान पुजारी के भत्ते में 1,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि स्टाफ के शेष आठ सदस्यों को 500 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी मिली।

WhatsApp Image 2019-08-17 at 17.21.28

‘भोग’ (प्रसाद) के भत्ते में 800 रुपये प्रति माह की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा, “यह अपयार्प्त है और हमने अपने भत्ते में पयार्प्त वृद्धि की मांग की है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading