बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में नि’धन हो गया है। वे लंबे समय से बीमा’र चल रहे थे। उनका दिल्ली में ही इ’लाज चल रहा था। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके नि’धन की खबर से पूरे बिहार में शो’क की लहर व्याप्त है।
डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र भारतीय राजनेता और बिहार के तीन पार मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। बचपन से ही उनकी रूचि राजनीति में थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और देश के रेल मंत्री थे।

डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौ’रान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

