#J&K #INDIA : इस वक्त भारी बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ के हा’लत हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ और सेना के जवानों के साथ वायुसेना भी जुटी हुई है। वायुसेना का जम्मू-कश्मीर से दो लोगों को एयरलिफ्ट करने का एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है। बताया जा रहा है कि जम्मू में अचानक तवी नदी का पानी अचानक बढ़ने की वजह से दो लोग फंस गए। इन दोनों को देखकर लगता है कि इनकी जान बचना मुश्किल है लेकिन वायुसेना दोनों को एयरलिफ्ट करके बचाती है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के मध्य वायु सेना चार व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल कर देहरादून लायी है। आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवातार् को बताया कि वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर आपदा ग्र’स्त क्षेत्र मोरी तहसील के आराकोट पहुंच गए हैं, जबकि एक अन्य हेलिकॉप्टर माकड़ी गांव में परीक्षण कर रहा है। इसके साथ ही ग्राम आराकोट से एक महिला सहित चार लोगों को उपचार के लिए देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में लाया गया है। चिकित्सा अधिकारियों ने इन सभी के स्वास्थ्य सामान्य बताया हैं।
सूत्रों ने बताया आपदा ग्रस्त सभी चार क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर के माध्यम से खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।
