वन विभाग की सिटी रेस्क्यू टीम ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी और लोवर तुनवाला से दो सांप रेस्क्यू किए। सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक सांप डिफेंस कॉलोनी में कार के बोनट में जा घुसा।
जिसे सूचना पर पहुंची वन विभाग की सिटी रेस्क्यू टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोपहर बाद तीन बजे लोवर तुनवाला में एक सांप मंजू थापा के घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची टीम ने सांप को प’कड़कर बाहर निकाला।
टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि कार में घुसा सांप वाटर स्नेक था। जबकि घर में घुस सांप रेड स्नेक था। टीम में नितिन क्षेत्री, जितेन्द्र बिष्ट भी शामिल थे।

