इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अब ‘व्हाट्सऐप फ्रॉम फेसबुक’ (WhatsApp From Facebook) टैग के साथ आ रहा है.
दरअसल, फेसबुक के स्वामित्व वाले तीनों प्लेटफॉर्म्स फेसबुक मेसेंजर (Facebook Messanger), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सऐप (WhatsApp) में फेसबुक अपने नाम को जोड़ने लगा है.

आपको बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम में भी ‘इंस्टाग्राम फ्रॉम फेसबुक’ (Instagram From Facebook) टैग देखा गया. व्हाट्सऐप के सेटिंग्स ऑप्शन में ‘व्हाट्सऐप फ्रॉम फेसबुक’ टैग देखा जा रहा है.

यह व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा एडिशन एक हफ्ते से भी कम समय में आ जाएगा. ऐसा फेसबुक स्वामित्व वाले प्लेटफाॅर्म द्वारा ‘फिंगरप्रिंट लॉक’ के फीचर को लागू करने के बाद होगा. यह सुविधा एंड्राॅयड बीटा इस्तेमाल करने वालों को मिलेगी.
व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में आया फिंगरप्रिंट लॉक फीचर सेटिंग्स में जाकर इनेबल किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपका फोन कम से कम एंड्रॉयड मार्शमैलो होना चाहिए. साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी जरूरी है. जैसा कि हमने आपको बताया कि बीटा वर्जन में भी यह फीचर आपको डिफॉल्ट रूप से डिसेबल मिलेगा.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएेप में यह बड़ा बदलाव करने की बात कही थी. फेसबुक की ओर से कहा गया है कि वह अपने सभी प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में बिल्कुल साफ छवि पेश करना चाहते हैं.
फेसबुक ने व्हाट्सएेप को 2014 में खरीदा था और यह तकनीक की दुनिया में सबसे बड़ी डील थी. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएेप दोनों का ही मालिकाना हक फेसबुक के पास है.
ऐसे इनेबल करें व्हाट्सऐप में फिगरप्रिंट लॉक फीचर
1) सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप को खोलें।
2) इसके बाद तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक कर सेटिंग्स में जाएं।
3) सेटिंग्स में जाने के बाद आपको यहां अकाउंट का विकल्प मिलेगा।
4) अकाउंट पर क्लिक करने के बाद प्राइवेसी विकल्प का चयन करें।
5) प्राइवेसी पर क्लिक करने के बाद नीचे की ओर आपको फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर क्लिक कर इसे इनेबल किया जा सकता है।


source: prabhat