कोलंबिया में इन दिनों अनोखा प्रयोग हो रहा है। कोलंबिया के मेडलिन शहर की गलियों में वैज्ञानिक डिजाइनर मच्छरों को जगह-जगह छोड़ रहे हैं। वैज्ञानिक चाहते हैं कि ये खास मच्छर इंसानों को खूब का’टें और फलें फूलें ताकि दुनिया भर में 50 करोड़ लोगों को डेंगू का शि’कार होने से बचाया जा सके।
कोलंबिया में इस प्रयोग पर काम करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि वे अब मच्छरों को मारने की जगह इन्हें (खास मच्छरों को) बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। डेंगू फैले नहीं इसके लिए जरूरी है कि इसे फैलाने वाले मच्छर न रहें… सनद रहे कि दुनिया के 110 देशों में डेंगू हर साल हजारों लोगों की जान ले रहा है।

मेडलिन शहर में इस प्रयोग पर काम करने वाले लोग अपनी कार को हर 50 मीटर पर रोकते हैं और खास तौर पर डिजाइन किए गए मच्छरों को छोड़ देते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो इन डिजाइनर मच्छरों को खास तरीके से तैयार किया गया है। हर मच्छर में वोल्बासिया नाम के बैक्टरीरिया को इंजेक्ट कराया गया है।
यह बैक्टीरिया पर्यावरण में डेंगू मच्छरों को फैलने से रोकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि डिजाइनर मच्छर जब लोगों को काटेंगे तो उनसे वोल्बासिया नाम का बैक्टीरिया लोगों के खून में पहुंचेगा। यह बैक्टीरिया जैसे ही डेंगू फैलाने वाले मच्छर में पहुंचेगा वे म’र जाएंगे।


