अं’तिम दर्शन के लिए आज पटना पहुचेगा ड़ॉ. जगन्नाथ मिश्रा का पा’र्थिव शरीर।

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का पा’र्थिव शरीर मंगलवार दोपहर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से विधानमंडल परिसर और सदाकत आश्रम होते हुए शास्त्रीनगर के वीणा कुंज लाया जाएगा। जहां पर लोगों उनका अं’तिम दर्शन कर सकेंगे।

जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्रा ने बताया कि 21 अगस्त बुधवार को सुबह 7 बजे पटना आवास से उनके पै’तृक निवास सुपौल के बलुआ बाजार ले जाया जाएगा, जहां पर उनका अंति’म संस्कार होगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के नि’धन से उनके पैतृक गांव बलुआ में सन्नाटा पसर गया है। हालांकि, उनके पैतृक आवास पर फिलहाल उनके परिजन नहीं हैं। इसके बावजूद उनके भतीजे और पड़ोस के लोग आवास पर पहुंच कर आनेवाले लोगों से मिल रहे हैं। डॉ. मिश्रा के निधन की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग मा’यूस हैं।

डॉ. जगन्नाथ मिश्र का सोमवार को निध’न हो गया था। उन्होंने करीब 82 वर्ष की अवस्था में दिल्ली स्थित आवास पर अपनी अं’तिम सांस ली। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और इलाज कराने के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली में थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading