#ROHTAS #BIHAR #INDIA : निगरानी विभाग की टीम ने गुरूवार को 90 हजार घु’स लेते स्टेट फूड कारपोरेशन के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार को गि’रफ्तार किया है। गौरक्षणी मोहल्ला स्थित एसफसी कार्यालय से गि’रफ्तारी हुई। इनके साथ ही निगरानी विभाग की टीम ने कागजातों को जप्त कर जांच में जुट गई है। इस गि’रफ्तारी से अधिकारियों में ह’ड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि करगहर प्रखंड के कल्याणपुर पैक्स अध्यक्ष गोबर्धन सिंह से चावल की राशि भुगतान करने के लिए ढाई लाख की मांग की गई। जब बात नहीं बनी तो एसफसी प्रबंधक पल्सर गाड़ी का दाम यानी 90 हजार पर बात बानी। जैसे ही घुस लिया कि, निगरानी विभाग की टीम रंगे हाथों गिर’फ्तार कर लिया। 2014 में भी गोबर्धन सिंह द्वारा घुस लेने के आ’रोप में एक अधिकारी को गिरफ्तार कराया था। डीएम पंकज दीक्षित ने घटना की पुष्टि की है।
