HTC Wildfire X की आज यानी 22 अगस्त को पहली सेल है। इस फोन को भारत में InOne स्मार्ट टेक्नोलॉजी ने पेश किया है। बता दें कि इसी कंपनी के पास एचटीसी मोबाइल का अधिकार है।
भारत में HTC Wildfire X के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है।

इस फोन के दोनों वेरियंट के साथ लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत प्री-पेड ऑर्डर करने पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।
HTC Wildfire X में 3D OPVD मिरर फिनिश दी गई है। इसके अलावा इसमें लाइव लोकेशन शेयर करने, ऑडियो ट्रांसमिशन के लिए Mybuddy फीचर दिया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9,0 है। इसके अलावा इसमें 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है।
