निगरानी विभाग (Vigilance Team) की टीम ने बिहार के सासाराम (Sasaram) में बड़ी का’र्रवाई की है. गुरुवार की सुबह एक टीम ने सासाराम में एसएफसी (SFC) के जिला प्रबंधक (Manager) सुधीर कुमार को गि’रफ्तार कर लिया. वो करगहर प्रखंड के कल्याणपुर कुरीयारी पंचायत के पैक्स (Pacs) अध्यक्ष गोवर्धन सिंह से बकाए बिल के भु’गतान के लिए 90 हज़ार रुपये रि’श्वत (Bribe) ले रहे थे. गिर’फ्तार सुधीर कुमार समस्तीपुर के कल्याणपुर के निवासी हैं और पटना में भी उनका आवास है.
बताया जाता है कि पटना आवास पर भी निगरानी की टीम ने छा’पेमा’री की है. निगरानी के डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की सू’चना पर नि’गरानी की टीम ने पूरे मा’मले की जां’च की है. उसके बाद आज निगरानी ने सुबह-सुबह पूरा जाल बिछाया तथा नगर थाना के गौरक्षणी मोहल्ले में स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुधीर कुमार को 90 हज़ार रुपये घू’स लेते रंगे हाथ गि’रफ्तार कर लिया. निगरानी विभाग की इस का’र्रवाई से विभाग के लोगों में भी ह’ड़कंप म’चा है. सुधीर कुमार को गिर’फ्तार करने के बाद निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है.’


