आश्चर्यजनक वाकया!, 7 साल के बच्चे के ऊपर से गुज़र गयी गाड़ी लेकिन बच्चे को नही आई एक भी खरोच..

#GUJARAT #INDIA : ऐसा कई बार देखा गया है कि जिसकी रक्षा ईश्वर करता है उसे कोई मार नहीं सकता. ऐसा ही एक आश्चर्यजनक वाकया गुजरात के सूरत में हुआ जहां एक सात साल के बच्चे के ऊपर से कार गुजर गई लेक‍िन बच्चे को खरोंच तक नहीं आई.

सीसीटीवी में कैद तस्वीरें सूरत के नाना वराछा इलाके की है जहां हरेकृष्ण सोसायटी में 8 अगस्त को एक 7 साल का बच्चा दीप पानसूरीया अपने ही घर के बाहर बारिश में छतरी लेकर खेल रहा था.

उसी वक्त उसी गली में रहने वाला एक कार ड्राइवर अपनी कार को रिवर्स ले रहा था. बच्चे के बैठे होने की वजह से उसे पीछे कोई द‍िखाई नहीं द‍िया और उसने कार र‍िवर्स ले ली

कार चालक को भनक तक नहीं लगी थी और कार पूरी तरह से बच्चे के ऊपर से निकल गई मगर बच्चे को खरोंच तक नहीं आई थी.


8 अगस्त का वीड‍ियो अब जाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ है. दीप के परिवार वाले उसकी जान बचने पर लाख-लाख शुक्र मना रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading