मुझे पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार आर्थिक नारमी को लेकर ठोस कदम उठाएगी: अरविंद केजरीवाल

#DELHI #INDIA : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें केंद्र सरकार पर इस बात को लेकर पूरा भरोसा है कि वह आर्थिक नरमी से निपटने के लिये ठोस कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि यह एक देश के रूप में एकजुट होकर खड़े होने और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का समय है. सीएम केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार आने वाले दिनों में आर्थिक नरमी को लेकर ठोस कदम उठाएगी. यह ऐसा समय है जब देश को एक साथ खड़ा होने तथा अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है.

केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये जो भी कदम उठाएगी, दिल्ली सरकार उसे पूरा समर्थन देगी. मैं नौकरियों के नुकसान को लेकर निजी तौर पर चिंतित हूं.’ उन्होंने कहा, ‘यह गंभीर चिंता का विषय है, विशेषकर वाहन क्षेत्र, कपड़ा क्षेत्र, रीयल एस्टेट और अन्य ऐसे क्षेत्र जिनमें नरमी का असर अधिक है.

बता दें कि जापानी ब्रोकरेज फर्म Nomura की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान जीडीपी में वृद्धि के 5.7 फीसदी तक गिर जाने का अनुमान है, क्योंकि खपत घटी है, निवेश कमज़ोर हुआ है और सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन खराब हुआ है. हालांकि Nomura ने यह भी कहा है कि जुलाई-सितंबर की तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading