आयुष्मान भारत योजना से अब तक 39 लाख से अधिक लोगों ने कराया इलाज: राजीव रंजन

#PATNA #BIHAR #INDIA : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया है कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक 39 लाख से अधिक लोगों ने इलाज कराए हैं। नि:शुल्क इलाज कराने के कारण लोगों का 61 सौ करोड़ बचा है।

शुक्रवार को जारी बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब-गुरबों के लिए वरदान साबित हो रही है। अभी तक इस योजना से 39.20 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज हो चुका है। इसमें हृदय और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के रोगी भी शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 48 लाख से अधिक लाभार्थियों को ई-कार्ड मिले हैं। नि:शुल्क इलाज होने से लोगों के लगभग 6,100 करोड़ बच चुके हैं। योजना के तहत 16 हजार 179 अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है। इसमें से 50 प्रतिशत निजी अस्पताल हैं। लोगों के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही न हो और उत्तम इलाज मिले, सरकार इसका भी ध्यान रख रही है। अस्पतालों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें स्टार रेटिंग दी जाएगी। एक शिकायत प्रबंधन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है, जिससे आम जनता घर बैठे ही अपनी शि’कायत कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading