मीका सिंह के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे, कहा- ‘मैं पाकिस्तान जाकर शो करूंगी, कोई रोक सकता है तो रोक ले’

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कराची जाकर जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में शो किया था. इस शो को लेकर मीका सिंह (Mika Singh) ऐसे फं’से कि ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ ने उन्हें बैन कर दिया था. हालांकि, मीका सिंह (Mika Singh) के माफी मांगने के बाद उनपर लगाए बैन को रद्द कर दिया गया है. लेकिन यह मा’मला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 11’ की विजेता शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने भी मीका सिंह के मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है. मीका समर्थन करते हुए उन्होंने (Shilpa Shinde) चु’नौती दी कि वह खुद पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करेंगी, कोई उन्हें रोक सकता है तो रोक कर दिखाए. स्पॉट बॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, मीका सिंह (Mika Singh) के समर्थन में उतरीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने कहा, “उन्होंने माफी भले ही मांग ली हो, लेकिन मैं यह बताना चाहती हूं कि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो लोगों को उनके काम करने से रोक सके. मैं यह नहीं जानती कि वह अब दोबारा पाकिस्तान में परफॉर्म करेंगे या नहीं, लेकिन मैं वहां जाने और उस देश में शो करने के लिए वीजा अप्लाई करने की सोच रही हूं. मैं देखती हूं कि कौन मूझे रोकता है. अगर मुझे इस चीज के लिए सड़कों पर निकलकर अपनी आवाज उठाने और लड़ने की जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा जरूर करूंगी. हम अपने आप को स्वतंत्र कहते हैं, लेकिन क्या वाकई में हम स्वतंत्र हैं?”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading