अरुण जेटली का नि’धन: CM नीतीश ने जताया शो’क, कहा- ‘विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जेटली’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नि’धन पर दु’ख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वि’लक्षण प्रतिभा के धनी थे अरुण जेटली। उनके निधन से मर्माहत हूं। राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शो’क की घोषणा की है। वहीं सीएम नीतीश आज शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इसी बीच अरुण जेटली के नि’धन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया जाने का कर्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। गया में शनिवार को सीएम नीतीश 750 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धघाटन करने वाले थे।

पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अरुण जेटली का शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। अरुण जेटली बीते कई दिनों से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भ’र्ती थे। उन्हें एम्स में लाइफ सपोर्ट पर कई दिनों तक रखा गया था। कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली की तबीयत जानने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि ने एम्स में पहुंच कर उनका हाल जाना था। बता दें कि अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading