
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : महामहिम राज्यपाल, गोवा श्रीमति मृदुला सिन्हा ने आज सर्किट हाउस में बाबा गरीबनाथ मू’क-ब’घिर आवासीय विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन बच्चों को भी प्यार और स्नेह की जरूरत है जो कि संबंधित संस्था के द्वारा दिया जा रहा है।

महामहिम राज्यपाल महोदया बड़े ही प्यार के साथ बच्चों से मिली और उन्हें अपना दुलार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की प्रफुल्लता और चेहरे पर मुस्कान देखकर मै काफी आनन्दित हूँ।कहा कि इस तरह का पुनीत कार्य जीवन मे उल्लास और ऊर्जा भरता है। ऐसे बच्चे के लिए कार्य करने वाली संस्था को उन्होंने बधाई दिया और अपनी शुभकामनाये भी दी। वही पर्यावरण संर’क्षण के मद्देनजर चलाये जा रहे वृक्षारोपन कार्यक्रम की भी उन्होंने तारीफ की।

इस संबंध में उन्होंने कहा कि वृक्ष के साथ हमारा संबंध पुत्र, मित्र और गुरु का भी है। उन्होंने कहा कि पुत्र के रूप में हम उसे पालते हैं, मित्र के रूप में वृक्ष के साथ रहते है और पेंड गुरु भी है जो हमे त्याग सिखाता है। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक पेंड लगाएं ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपन हमें और हमारी अगली पीढ़ी के लिये वरदान साबित होगी।


