#Faridabad #DelhiNCR सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फरीदाबाद का एक वीडियो श’र्मसार करने वाला है। इसमें शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बादशाह खान में एक म’रीज के दोनों क’टे हुए पैरों को उसका तकिया बना दिया गया है। डॉक्टर अब अपने ब’चाव में तर्क देने पर लगे हैं।प्रभारी पीएमओ डॅाक्टर विनय गुप्ता ने मा’मले की जांच के आदेश दिए हैं।
ये है मा’मला : वायरल वीडियो में चल रहा है कि गुरुवार देर रात ओल्ड फरीदाबाद स्थित भूड़ कॉलोनी के 42 वर्षीय प्रदीप के ट्रेन हा’दसे में दोनों पैर क’ट गए थे। यह हा’दसा गुरुवार देर शाम उस वक्त हुआ जब वह ड्यूटी के लिए बड़खल फ्लाई ओवर के नीचे से जा रहे थे। इस दौ’रान पैर रेलवे ट्रैक में फं’स गया। इसी बीच सुपर फास्ट ट्रेन गुजरी, इसकी च’पेट में आने से उसके दोनों पैर क’ट गए। इसके बाद उन्हें बीके के आपातकाल में लाया गया।
जहां डॉक्टर और पैरा मेडिकल कर्मचारियों ने प्राथमिक उ’पचार शुरू कर दिया। आ’रोप है कि आ’नन-फा’नन में दोनों पैर को स्ट्रेच’र पर उनके सिर के नीचे तकिये के रूप में रख दिया गया। इसके बाद प्रा’थमिक उ’पचार के लिए मरी’ज को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रे’फर कर दिया गया। इस मा’मले में विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि कई बार क’टे पैर को भी जोड़ा जा सकता है। कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, इसलिए दोनों पैर को साथ में रखकर रेफर किया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता का कहना है कि प्राथमिक उपचार कर उसे आधे घंटे के अंदर दिल्ली ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों की पहली प्राथमिकता मरीज की जान बचाना होता है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है कि कटे हुए पैर को सिर के नीचे किसने रखा। मा’मले की जांच कराई जाएगी।


