हरिद्वार के मंदिर में भंडारे को लेकर चले ला’ठी-डं’डे, कई लोग घा’यल,

#HARIDWAR #UTTRAKHAND #INDIA : मंदिर में भंडारे को लेकर कनखल की भगवंतपुरम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच वि’वाद हो गया है। दोनों ओर से ला’ठी-डं’डे चलने से कई लोग घा’यल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। कनखल गुरुकुल के पास भगवंतपुरम कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि पर मंदिर बना हुआ है। रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन मोहल्ले के कुछ लोगों की ओर से किया जा रहा था।

मंदिर के सामने ही एक युवक ने कुछ महीनों पहले मकान लिया है। आ’रोप है कि युवक ने भंडारे का विरो’ध किया। भंडारा करा रहे लोगों ने युवक की बातों का विरो’ध किया। दोनों पक्षों के बीच वि’वाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे नि’कल गए। आरोप है कि दोनों पक्षों मार’पीट हुई, जिसमें कई लोग घाय’ल हो गए।

इनमें से एक पक्ष से पूर्णिमा चौहान पत्नी अर्जुन चौहान, मोनिका शर्मा पत्नी आदित्य शर्मा, आदित्य शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र, रितू चौहान पत्नी सतेंद्र सिंह, अनिकेत शर्मा पुत्र आदित्य शर्मा और सुमन पत्नी आदित्य शर्मा निवासीगण भगवंतपुरम कॉलोनी कनखल और दूसरे पक्ष के राजीव चौधरी, संजीव चौधरी, सगुन, मोहिनी, प्रीतम, शुभम सुदेश, रमन, रामजीत आदि ने मेडिकल करवाया।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। एक पक्ष का कहना है कि कॉलोनी में पार्क के लिए जगह छोड़ी गई है। कुछ लोग मंदिर बनाकर क’ब्जा करना चाह रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मंदिर कई सालों से बना है। कॉलोनी में पार्क पहले से ही है। मंदिर भी कॉलोनी में होना जरूरी है। एसओ हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद ही मुकद’मा दर्ज किया जाएगा।धरना दियालोगों ने एक राजनीतिक पार्टी के लोगों के खि’लाफ ध’रना दिया। लोगों का आरोप था कि भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। यह भी आरो’प लगाया कि कुछ नेता इस खाली पड़ी भूमि को कब्जाना चाहते हैं। लोगों ने आ’रोप भी लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि एक पक्ष की पैरवी करने कनखल थाने में एक नेता और कुछ पार्षद भी पहुंचे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading