#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : नगर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर ओपी के सीढ़ीघाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी से रविवार को बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर की पुत्री की ला’श मिली। नगर पुलिस ने लाश बरामद कर पो’स्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। परिजन इसे आ’त्महत्या बता रहे हैं। मृत’का 20 वर्षीया अंजलि कुमारी अहियापुर थाना के हरपुर लहौरी मोहल्ला निवासी बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राजकुमार की पुत्री थी।

पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि दिन के करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि एक ला’श नदी में उपला रही है। सिकंदरपुर ओपी की पुलिस को भेजा गया। साथ ही उन्होंने खुद भी जाकर जांच की। उन्होंने बताया कि मृत’का के शरीर पर ज’ख्म के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

अंजलि के पिता मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तैनात हैं। यहां वह अपनी मां वीणा देवी व भाई अमन कुमार के साथ रहती थी। शहर के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। भाई अमन ने बताया कि उसकी बहन घर से सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच निकली थी। किसी से कुछ बात भी नहीं की। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया से उसकी मौत की जानकारी हुई।
डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर परिजनों ने छात्रा को डांटा था। इसके बाद वह गुस्से में आकर घर से निकल गई थी। बाद में उसकी लाश सीढ़ीघाट के पास बूढ़ी गंडक में मिली।