#SHEOHAR #BIHAR #INDIA : शिवहर जिला के हिरौता गाँव मे ट्रांसफॉर्मर मे लाइट के तार जोड़ने मे 2 मिहने देरी के कारन ग्रामीणों ने सड़क जा’म कर दिया। आपको बता दे कि 2 महीने पहले हिरौता गाँव के ग्रामीणों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए सड़क जाम किया था। उस सड़क जाम को एक समझौते के आधार पर हटाया गया। उस समझौते में 100 kva का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के अंदर लगाने की बात हुई थी।

समझौते के अनुसार गाँव मे नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया गया परंतु उस ट्रांसफॉर्मर में लाइट के तार नही जोड़े गए है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नही आई है, और न ही कोई अभी तक उस जाम को छुड़ाने पहुच है।


