सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान, कहा- मेरे निमंत्रण को राहुल गांधी ने अनंतकाल तक के लिए समझ लिया..

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे निमंत्रण को राहुल गांधी ने अनंतकाल तक के लिए समझ लिया। मैंने कहा था कि अगर आपको विश्वास नहीं है तो यहां आओ और दौरा कर लो। इसके बाद राहुल ने कहा कि मैं नजरबंद लोगों और सेना से मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं इन शर्तों को स्वीकार नहीं कर सकता और इसलिए प्रशासन पर छोड़ दिया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष के नेताओं और प्रेस के लोगों को श्रीनगर जाने का प्रयास करते समय प्रशासनिक क्रूरता और जम्मू कश्मीर के लोगों पर किये जा रहे बल के बर्बर प्रयोग का अहसास हुआ।

सत्यपाल मलिक ने कहा है कि हमने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि हम कश्मीर के लोगों के लिए इतना काम करेंगे और ऐसा माहौल बनाएंगे कि पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में रहने वाले लोग भी कहेंगे – देखो, वह (जम्मू एवं कश्मीर) बसने के लिए आदर्श जगह है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading