भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उ’ल्लंघन किया है। एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि पुंछ में 2 स्थानों पर पाकिस्तान ने भारी संघर्षविराम उल्लंघन किया है।
डेलिना चौक पर पुलिस और सेना के संयुक्त चेक-पोस्ट पर एक आ’तंकवादी द्वारा ट्रक से फायरिंग करने के बाद गि’रफ्तार किया गया। एक अन्य आतंकवादी पास के एक इलाके में दाखिल होते वक्त गिर’फ्तार किया गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को संदिग्ध आ’तंकवादियों ने वनक्षेत्र से ख़ानाबदोश गुज्जर समुदाय के दो सदस्यों को अगवा किया और फिर उनमें से एक की गोली मा’रकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद यह इस तरह की पहली घ’टना है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब साढे़ सात बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय ‘धोक’ से अज्ञात बं’दूकधारियों ने अगवा किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद तलाशी और बचाव दल को कोहली का गोलियों से छलनी श’व मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिये अभियान जारी है।
भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है
इससे पहले 20 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुई मु’ठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आ’तंकवादी ढे’र हो गया था और एक विशेष पुलिस अधिकारी की मौ’त हो गई थी। इसके अलावा एक पुलिस उप-निरीक्षक घा’यल हो गया था। यह पांच अगस्त के बाद सुरक्षा बलों और आ’तंकवादियों के बीच हुई पहली मु’ठभेड़ थी।