होने वाली बीवी से ही ‘रिश्वत’ लेते पकड़ा गया पुलिसवाला, मिला नोटिस, देखें…

राजस्थान पुलिस के एक जवान को वीडियो में ‘रिश्वत’ लेते देखे जाने के बाद नोटिस जारी हुआ है। दरअसल, ये उनका प्री-वेडिंग वीडियो था। वीडियो में मौजूद पुलिसकर्मी की पहचान धनपत के रूप में हुई है और वे फिलहाल राज्य के उदयपुर जिले में तै’नात हैं। प्री-वेडिंग वीडियो जुलाई में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जो अब वायरल है।

वीडियो में वर्दी में तै’नात पुलिस कर्मी एक नाके पर स्कूटी सवार एक लड़की को रुकवाता है और उससे पूछता है कि उसने हेलमेट क्यों नहीं पहना? इस पर लड़की उसकी कमीज की जेब में बतौर ‘रिश्वत’ एक करारा नोट रखती है और वहां से चलती बनती है। बाद में पुलिसकर्मी को लड़की द्वारा अपनी जेब का’ट लिए जाने का अहसास होता है।

वीडियो में बाद में दोनों की दोबारा मुलाकात और मुलाकात की मोहब्बत में तब्दीली दिखाई गई है। कुल मिलाकर वीडियो वाली लड़की पुलिसकर्मी की होने वाली पत्नी निकलती है। इसी वीडियो पर अब पुलिसकर्मी को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ लॉ एंड ऑर्डर का नोटिस मिला है। जिसमें वर्दी की गरिमा को बनाए रखने के लिए आगाह किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading