MUZAFFARPUR : काँ’टी में बेख़ौ’फ़ अपरा’धियों ने वैन चालक से लू’टे रुपये, वि’रोध पर मा’री गो’ली

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : काँटी थाना क्षेत्र में दिनद’हाड़े एक बार फिर लु’टेरों ने दुस्साहस दिखाते हुए लगभग 1 लाख 30 हज़ार रुपये लू’ट लिए. वि’रोध करने पर एक व्यक्ति को सरेआम गो’ली मा’र कर गं’भीर रूप से घा’यल कर दिया. सुचना पर पहुंची पुलिस ने जां’च पड़ताल करते हुए ज़’ख़्मी व्यक्ति को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इला’ज हेतु भ’र्ती कराया है, जहाँ उसकी हालत चिं’ताजनक बताई जा रही है.

घायल व्यक्ति की पहचान अशोक लीलैंड शोरूम के सर्विसेज वैन ड्राइवर सीतामढ़ी जिला निवासी 55 वर्षीय विश्वनाथ मंडल के रूप में हुई है. घट’ना से आक्रो’शित लोगों ने एनएच जाम कर वि’रोध प्रद’र्शन किया, जिसे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सहयोग से समाप्त करा दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के काँटी थाना क्षेत्र के नेता चौक पर थर्मल पावर के गेट नंबर 2 के समीप चार बाइक पर सवार सश’स्त्र अपरा’धकर्मियों ने कंपनी की राशि लेकर एसबीआई बैंक की शाखा में अशोक लीलैंड शोरूम के प्रबंधक के साथ जमा जा रहे विश्वनाथ मंडल को ओव’रटेक कर रोका और बैग में रखे लगभग 1 लाख 30 हज़ार रुपये लू’ट लिए. कर्मचारी द्वारा वि’रोध करने पर अपरा’धियों ने उन्हें स’रेआम गो’ली मार दी. जिससे विश्वनाथ मंडल गंभीर रूप से घा’यल हो गए.

पैसे लू’ट कर अप’राधी मोतीपुर की और फ’रार हो गए. सुचना पर पहुंचे काँटी थाना की पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी हासिल करते हुए घा’यल व्यक्ति को इला’ज हेतु अविलम्ब बैरिया स्थित एक निजी अस्प’ताल में भ’र्ती कराया, जहाँ उनकी हा’लत चिं’ताजनक बताई जा रही है. इला’ज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार विश्वनाथ मंडल को दो गो’लियां लगी हैं. एक गो’ली छाती में और दूसरी गो’ली दाहिने हाथ पर लगी है.

लू’ट की घ’टना के वि’रोध में आक्रो’शित स्थानीय लोगो ने कांटी थर्मल पावर के निकट एन एच 28 को जा’म कर दिया और पुलिस प्रशासन के खि’लाफ ज’मकर ना’रेबाजी की और वि’रोध प्रद’र्शन किया. जनप्रतिनिधियों और काँटी थाना की पुलिस द्वारा द्वारा सम’झा बुझा कर आक्रो’शित लोगों को शां’त कराया गया, और लगभग घंटे दो घंटे के बाद जा’म समा’प्त कराया जा सका.

 

विदित बीते गुरुवार देर शाम को भी एक दर्जन सश’स्त्र बेख़ौ’फ़ अपरा’धियों ने हथि’यार के बल पर बोचहां थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में धा’वा बोलते हुए में 3 लाख 95 हजार 3 सौ 71 रुपए लू’ट लिए थे.

#DGP BIHAR #IG MUZAFFARPUR #SSP MUZAFFARPUR #CITY SP #LOOT #GOLI MARI #KANTI  #KANTI SHO

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading