
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में एक बार फिर से नक्स’लियों का सा’या मंड’राने लगा है. कुछ इलाकों तक में सिमट चुका नक्स’ली संगठन फिर से अपना फ़’न उठाने लगा है. हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर समेत शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और पूर्वी चम्पारण के जे’लों से छूटे कुछ हा’र्डकोर नक्स’लियों द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटे होने की जानकारी मिली है. नक्स’ली धीरे-धीरे अब शहर की ओर अपना दा’यरा बढ़ा रहे हैं. चिमनी-ईंट भट्टा मालिकों और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को नि’शाना बनाते हुए संगठन की मजबूती हेतु ले’वी की मां’ग कर रहे हैं.

एक तरफ जहां जंगलों में नक्स’लियों का स’फाया हो रहा है, वहीं शहरी इलाकों में उनकी घु’सपैठ तेज हो रही है. जानकारों का मानना है कि जिस तरह से जंगलों में नक्स’लियों का सफा’या हो रहा है, उसकी बौख’लाहट शहरी नक्स’लियों की तरफ से देखने को मिल सकता है. शहरी नक्स’ली आम तौर पर सामान्य लोगों की तरह रहते हैं, लेकिन इनके इरा’दे अक्सर बेहद खत’रनाक होते हैं.

हालिया मामला महुआ मुजफ्फरपुर सड़क निर्माण में जुटी राय राज कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार महुआ मुजफ्फरपुर सड़क निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के बेसकैंप में बाइक सवार युवक पहुंचे और कर्मचारी से काम बदस्तूर जारी रखने के एवज में ले’वी की मांग की अन्यथा काम बंद करने की धम’की देते हुए अप्रि’य घट’ना घ’टित होने की चेता’वनी देते हुए चले गए. कर्मचारी ने इसकी सूचना स्वयंभू बैद्यनाथ राय को दी. कंपनी के स्वामी बैद्यनाथ राय ने एसएसपी मनोज कुमार को इस बाबत जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार युवकों ने किसी नक्स’ली संगठन से जुड़े होने की बात कही थी. पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जां’च कर रही है.

गौरतलब हो की जिले के सरैया समेत पारु, देवरिया, साहेबगंज, सरैया, मोतीपुर, मीनापुर वैशाली जिला समेत आसपास के क्षेत्र नक्स’ली प्रभावित क्षेत्र है और इन क्षेत्रों में नक्स’ली गतिविधियां पर’स्पर होती रहती है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार गत एक पखवारे के अंदर मीनापुर, सिवाईपट्टी, औराई, सरैया और वैशाली में नक्स’लियों ने करीब दो दर्जन से अधिक व्यवसायियों, कंस्ट्रक्शन कंपनियों, चिमनी मालिकों से पीली चिट्ठी भेजकर ले’वी की मांग की है. ले’वी की मांग पूरी न होने की स्थिति में अंजा’म भुग’तने की चेता’वनी भी दी गई है.
ले’वी की मांग पर कुछ पी’ड़ितों ने प्राथ’मिकी द’र्ज कराई है, वहीं न’क्सली हम’ले की आशं’का से ड’रे-सह’मे कुछ व्यवसायी मुंह खोलने से कत’रा रहे हैं. उनका मानना है की पुलिस क्या कर लेगी. उनका कहना है की चिमनी व्यवसायी अजय ने भी जा’न-माल की सु’रक्षा की गु’हार लगाते हुए शिका’यत की थी. बावजूद उससे लगातार ले’वी की मांग होती रही जिसकी एक-एक सूचना अजय पुलिस अधिकारियों को देता रहा, पर क्या हुआ? प्रशासनिक विफ’लता और नाका’मी के कारण उसकी ह’त्या कर दी गई.

गौरतलब हो की पिछले छह माह के दौरान बिहार पुलिस ने कई बड़ी का’र्रवाई करते हुए नक्स’ली संगठन को बै’कफुट पर जाने के लिए मज’बूर कर दिया है. मुजफ्फरपुर एसटीएफ ने गत 30 अप्रैल को हा’र्डकोर नक्स’ली रमेश पासवान को मु’ठभेड़ में मा’र गि’राने के साथ ही 3 नक्स’लियों को गिर’फ्तार किया था और हथि’यार भी बरा’मद किया गया था. मदन भगत, सीपीआई माओवा’दी संजय राम ओमप्रकाश पासवान, प्रिंस जैसे नक्स’लियों को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया.
नक्स’लियों की कमर तो’ड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस, एसटीएफ, एसएसबी द्वारा की जा रही संयुक्त का’र्रवाईयों के दौरान पिछले एक माह में ही आधा दर्जन से अधिक हा’र्डकोर नक्स’लियों को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा है. 17 अगस्त को एसएसबी और विशेष पुलिस टीम ने बोचहां में छा’पेमारी कर हा’र्डकोर नक्स’ली इंदल पासवान और चन्दन पासवान (दोनों सहोदर भाई) को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा था. 19 जुलाई को एसटीएफ-एसएसबी की संयुक्त कार्र’वाई में जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र से हा’र्डकोर नक्स’ली गोनौर महतो को गिर’फ्तार किया गया था.

वहीं मीनापुर थाना क्षेत्र से सीपीआई की महिला सश’स्त्र दस्ता की हा’र्डकोर न’क्सली रेखा को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया था. 11 जुलाई को 24 घंटे के अंदर बगहा पुलिस और एसटीएफ की का’र्रवाई में मुजफ्फरपुर नक्स’ली हम’लों के आ’रोपी स्वामीनाथन उरांव और दूधनाथ साह को गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया था. ले’वी मांगने के आ’रोपी वैशाली जिले के गोपालपुर निवासी हार्ड’कोर न’क्सली अनिल बैठा और जिले के काँटी थाना क्षेत्र के मधुबन निवासी महिला चेतना मंच की प्रवक्ता नक्स’ली रागिनी को सरैया थाना क्षेत्र के अबुचक गाँव में 12 अगस्त को छा’पेमारी कर गिर’फ्तार कर जे’ल भेजा गया है.
खुफ़ि’या विभाग को मिली जानकारी के अनुसार हाल में विभिन्न जिलों के जे’ल से छूटे कई हा’र्डकोर न’क्सली संगठनों के एरिया कमांडर व सक्रि’य सदस्य संग’ठन का विस्तार कर इलाके में मा’ओवाद का प्रसार करते हुए संगठन में नए सदस्यों को जोड़ रहे हैं. साथ ही ले’वी वसूलने से लेकर हथि’यारों के प्रबंधन व इलाके में न’क्सल वा’रदा’तों को अंजा’म देने में महत्वपूर्ण भू’मिका अदा करने हेतु बैठकें आयोजित कर उनकी जिम्मे’दारियां तय कर रहे हैं.

खुफि’या विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जे’ल से निकला नक्सली लालबाबु सहनी, भुट्टा पटेल, सुखारी महतो व सहित आधा दर्जन नक्स’ली संगठन को मजबूती देने में जुटे हैं. ये लगातार अपने कमां’डरों के संपर्क में हैं और उन्हें एक’त्रित करने के साथ ही जरूरी साजो सामान व प्रशि’क्षण मुहैया करवाने के साथ ही नए-नए सदस्यों की भर्ती कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र के गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा, लदौड़ा, महेशवारा बेनीवाद, धबौली व गायघाट के अलावा औराई थाना क्षेत्र के जनार, मधुबन, वैसी, कटौझा, बेदौल, सकरा, साहेबगंज, सरैया, कथैया, करजा, मनियारी, कुढ़नी व मीनापुर में भी नक्स’ली गति’विधियों में तेजी आई है. इसके अलावा खुफि’या विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज, पातेपुर, करताहा, जंदाहा, सदर थाना व विदुपुर थाना क्षेत्र में भी नक्स’ली गति’विधि बढ़ने की जानकारी है.

गौरतलब हो की 21 अगस्त को औराई थाना क्षेत्र के धसना में नक्स’लियों द्वारा परचा चिपका कर बालू व्यवसायी मुरारी कुमार से 10 लाख रुपये ले’वी की मांग की गई थी. पैसे नहीं देने पर अंजा’म भुग’तने की ध’मकी भी दी है. परचा में 31 अगस्त तक थाना क्षेत्र के अतरार बाँध पर 10 लाख रुपये पहुंचाने अन्यथा अंजा’म भुग’तने की धम’की दी गयी थी. इससे पूर्व 20 फरवरी को भाकपा माओवादियों के उत्तर बिहार जोनल कमेटी ने हाजीपुर-छपरा व हाजीपुर-सुगौली नई रेललाइन निर्माण में लगी पारू स्थित हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी व सरैया थाना क्षेत्र के मझौलिया गाँव में कार्यरत फुलार कंस्ट्रशन कंपनी के बेस कैम्प पर ले’वी का परचा फेंक कर संगठन को आर्थिक सहयोग करते हुये ले’वी की मां’ग की गई थी. इस मामले में मार्च माह में 9 नक्स’लियों को गिर’फ्तार भी किया गया था.

फ़रवरी माह में ही सरैया थाना क्षेत्र के मंगौली निवासी पेट्रोल पंप व्यवसायी सह नेता मो. जमाल से पत्र द्वारा 1 लाख 80 हज़ार रुपये की ले’वी की मां’ग करते हुए अंजा’म भुग’तने की धम’की भी दी थी. 2016 में औराई थाना क्षेत्र में भैरवस्थान के कपड़ा व्यवसायी राजखंड गांव निवासी शंभू गुप्ता से बिहार लिब’रेशन ग्रुप के कमांडर ने 10 लाख रुपये रं’गदारी मांगी थी. औराई के भाजपा विधायक रामसूरत राय से तिरहुत सब जोनल कमेटी ने बीस लाख रुपये ले’वी की मां’ग की थी. ले’वी नहीं देने पर बोचहां स्थित पेट्रोल पंप पर नक्स’लियों द्वारा आ’ग लगा दिया गया था.
2015 में औराई थाना क्षेत्र के सुन्दरखौली गांव समेत आसपास के कई दुकानदारों से नक्स’लियों ने फोन कर ले’वी मांगी गयी थी. इस संबंध में व्यापारी कौशल साह, शिवनारायण सहनी समेत कई व्यापारियों ने पुलिस में शिका’यत की थी. औराई थाना के एनएच 77 स्थित बेदौल पेट्रोल पंप के मीनापुर थाना के मकसूदपुर गांव निवासी मैनेजर मनोज कुमार से फोन पर एक लाख की रं’गदारी मां’गी गई थी.
Like this:
Like Loading...