MUZAFFARPUR : गृह विभाग के अपर सचिव की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत समी’क्षात्मक बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2019-08-30 at 18.10.24 (3)

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : अपर सचिव (पुलिस) गृह विभाग, भारत सरकार पी के श्रीवास्तव द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एक समी’क्षात्मक बैठक की गई। अपर सचिव द्वारा जिले के प्रगति के लिए निर्धारित प्रत्येक इंडीकेटर्स की समी’क्षा की गई।इसके पूर्व जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा आकांक्षी जिला के तहत कार्य किये जा रहे सभी इंडिकेटरो पर पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला गया।

WhatsApp Image 2019-08-30 at 18.10.25

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि और जल संसाधन, शिक्षा, वितीय समावेशन और कौशल विकास आदि मानकों पर जिले में किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर सचिव ने कई मानकों पर जिला द्वारा बेहतर प्रद’र्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही विभिन्न मानकों पर उन्होंने सुझाव भी प्राप्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विगत वर्ष की तुलना में प्रगति सं’तोषजनक है परन्तु और समर्पित होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करे तो योजनाओं और कार्यक्रमो के क्रियान्वयन का आउटकम पूरी तरह नजर आएगा।

WhatsApp Image 2019-08-30 at 18.10.24 (4)

पोषण से संबंधित समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि हाई रिस्क मदर और हाई रिस्क चिल्ड्रेन को कवर करें। उन्होंने कहा कि प्रसवपूर्व जां’च शत- प्रतिशत करें जिससे हीमोग्लोबिन का लेबल पता चल सके। इसके लिए आशा और ए एन एम को लगाएं। उन्होंने आशा और एएनएम की ट्रेनिंग पर भी बल दिया ताकि होम डिलवरी की संख्या घटाई जा सके।आंगनवाड़ी केंद्रों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने की बात कही।

69212089_2438936786345164_8575784667624505344_n

बैठक में उन्होंने कृषि के क्षेत्र में एवं जल संसाधन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। बैंकों से बेरोजगारों को ऋण देने के मामले की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि औधोगिक वातावरण बनाने में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिले के अंतर्गत जिले के विकासः में बैंक महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते है। अपर सचिव ने सिचाई के लिए योजनाएं तैयार करने मिट्टी हेल्थ कार्ड तैयार करने के कार्य मे गति प्रदान करने के निर्देश दिया।

Ad_1.jpg

पशुपालन के क्षेत्र में कृत्रिम गर्भाधारण के प्रचार प्रसार एवं नियमित टीकाकरण की सख़्त हिदायत दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गाँव स्तर पर आम आवाम को जागरूक करें ताकि सरकार की योजनाओं औऱ कार्यक्रमो का लाभ उन्हें मिल सके। बैठक में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा,डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह के साथ सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

9K Followers_Logo.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading