बीसीए के  सभी टीमो के लिए कोच, सहायक कोच, फिजियो और ट्रेनर के नामों की घोषणा, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी वर्गों के चयनकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को होटल पाटलिपुत्रा कांटिनेंटल में हुई. बीसीए के सी ई ओ सुधीर कुमार झा ने बताया की वरीय चय समिति (पुरुष) चेयरमैन जीशा उल यकीन (पूर्व रणजी खिलाडी), के नेतृत्व में बैठक हुई , इस बैठक में चयन समिति के सदस्य संजीत कुमार बाबा – (पूर्व रणजी खिलाडी) और देव जीत चक्रवर्ती– (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे. बैठक में निर्णय लिया गया की निखलेश रंजन बिहार सिनियर टीम के कोच और धीरज कुमार सहायक कोच होंगे, जबकि डा अभिषेक को फिजियो और गोपाल कुमार को ट्रेनर बनाया गया.

श्री झा ने बताया की जूनियर चयन समिति की बैठक समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश के नेतृत्व में हुई . इस बैठक में चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल (पूर्व रणजी खिलाडी) और राजीव रंजन (पूर्व रणजी खिलाडी) भी उपस्थित रहे. बैठक में U-23 टीम के लिए तरुण कुमार भोला को कोच प्रमोद कुमार को सहायक कोच , डा ज्योति को फिजियो तथा अखिलेश शुक्ला को ट्रेनर बनाया गया. U-19 टीम के लिए अशोक कुमार को कोच , नीरज शर्मा को सहायक कोच , डा हेमेंदु को फिजियो और विशाल कुमार सिंह को ट्रेनर बनाया गया, जबकि U-16 के लिए मो राशिद अली को कोच , आलोक शील को सहायक कोच डा रवि गोश्वामी को फिजियो तथा देवेश चंद्रा को ट्रेनर बनाया गया.

महिला टीम की चयन समिति की बैठक चेयरमैनअमित कुमार(पूर्व रणजी खिलाडी) के नेतृत्व में हुई , इस बैठक में चयन समिति के सदस्य प्रभात कुमार(पूर्व रणजी खिलाडी) और शिखा सोनिया (पूर्ववरीय महिला खिलाडी) भी उपस्थित रही . सिनियर महिला टीम के लिए संजय रंजन को कोच डा लक्ष्मी राठोर को फिजियो और राजीव गिरी को ट्रेनर बनाया गया है , जबकि जूनियर महिला टीम के लिए विकास कुमार रानू को कोच , डा माधुरी सिंह को फिजियो और प्रियंका चेरी को ट्रेनर बनाया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.