
शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे प्रवीण के कमरे की फर्श ठह गई। इसकी वजह से सारा मलबा दूसरी मंजिल पर सो रहे पूनम और छोटू पर गिर गया। इस घ’टना में पूनम, प्रवीण और छोटू गंभीर रूप से घाय’ल हो गए। सूचना पर दमकल, डीडीएमए एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रवीन एवं छोटू की हालत गंभी’र बनी हुई है। पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Source: live hindustan