आज बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव का बर्थडे है। राजकुमार के बर्थडे पर उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा। पत्रलेखा ने राजकुमार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे कीमती और मेरे प्यारे राजकुमार राव। मेरे लिए बहुत मुश्किल है अपनी फीलिंग्स को शब्दों में बयान करना। मैं और कुछ तो नहीं पर तुम्हारे लिए अच्छी लाइफ, शांति और ग्रोथ चाहती हूं।

बता दें कि एक बार राजकुमार को लेकर पत्रलेखा ने कहा था, मैंने पहली बार राजकुमार राव को लव सेक्स और धोखा में देखा था तो मुझे लगा ये कैसा अजीब सा लड़का है। वहीं, राजकुमार राव का पत्रलेखा के बारे में कहना है कि जब उन्होंने पत्रलेखा को देखा तो उन्होंने तय कर लिया था कि उनसे ही शादी करेंगे। लेकिन फिर बातों का दौर शुरू हुआ तो पत्रलेखा को समझ आया कि राजकुमार कितने अलग और प्यारे हैं। आज वो उनके एक्टिंग को लेकर जुनून की कायल है।

फिल्म ‘सिटी लाइट’ में दोनों ने एक साथ काम किया। जिनके बाद दोनों का नाम जुड़ गया। इस फिल्म के बाद दोनों फिर कभी एक साथ किसी फिल्म में नहीं दिखे लेकिन दोनों के बीच का प्यार आज भी बरकरार है। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
Like this:
Like Loading...