#MUZAFFARPUR #BIHAR #PATNA : आज दिनांक 31 अगस्त 2019 को मुज़फ़्फ़रपुर नगर कर उमहापौर मान मर्दन शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर उपमहापौर सहित अन्य 6 लोगों ने किया रक्तदान।

बिहार रक्तदान महादान के संयोजक प्रिंसु मोदी ने बताया कि आज केजरीवाल स्तिथ ब्लड बैंक में उपमहापौर मान मर्दन शुक्ला, पार्षद पति संजय सिन्हा, वार्ड शिव शंकर महतो, जीवेश कुमार, कृष्णा महतो एवं रविरंजन राज ने रक्तदान किया।
जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर उपमहापौर ने समाज के प्रति एक अलग संदेश देना का कार्य किया हैं।
रक्तदान के दौरान कई युवाओं ने प्रेरणा लेते हुए कहा कि वो भी नियमित तौर पर अब रक्तदान करेंगे। उधर मान मर्दन शुक्ला फैंस क्लब के सदस्यों ने भी धूमधाम से उपमहापौर मान मर्दन शुक्ला का जन्मदिवस मनाया।
बरहाल इस दौरान रविरंजन शुक्ला, प्रिंसु मोदी, आशीष राज सूरी आदि अन्य लोग उपस्थित रहें।


