इस मा’मले को लेकर पीरबहोर थाना प्रभारी रिजवान अहमद ने बताया कि जिस मकान में हॉस्टल संचालित किया जा रहा था, वह मकान सीबीआई के एक डीएसपी का है। छापेमारी के दौरा’न छात्रावास की आठ लड़कियों ने लिखित रूप से शि’कायत की। बताया कि हॉस्टल में हर दिन बाहरी लोग शराब पीकर रात में हंगामा करते हैं। बीते शुक्रवार की रात न’शे में धु’त लोगों ने जमकर हंगा’मा किया था। वायरल वीडियो में हं’गामा कर रहे लोगों की तस्वीर कै’द है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो व शिकायत के आधार पर हॉस्टल संचालक राजेश सहाय, उनकी पत्नी, भाई अभिषेक कुमार तथा संचालक के मामा के खि’लाफ एफआईआर दर्ज कर कर मा’मले की जांच की जा रही है।

