

विभाग की ओर से मुजफ्फरपुर -समस्तीपुर एनएच के मनियारी थाने के पास डीटीओ नजीर अहमद व एमवीआई दिव्य प्रकाश ने बाइक व अन्य गाड़ियों की जांच की। बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों से सौ रुपये के बदले एक हजार रुपये जुर्मा’ना वसूला गया। बाइक सवार एक हजार रुपये जुर्माना देने के लिए तैयार नहीं थे। जुर्माना को लेकर बाइक सवारों व अधिकारियों में ज’मकर नोकझोक हुई।

बाइक सवारों ने विभाग पर मन’मानी का भी आरोप मढ़ा। अधिकांश बाइक सवार जुर्माना राशि को कम करने की मांग पर अड़े थे। तब अधिकारियों ने विभाग की ओर से जु’र्माने को लेकर जारी नये आदेश की प्रति बाइक सवारों को दिखाया। इसके बाद लोग जु’र्माना दिये।
