सीतामढ़ी मंडल कारा में कुख्यात पिंटू तिवारी के बर्थडे मनाने की वीडियो वायरल होने के बाद जेल आईजी मिथलेश मिश्रा ने बड़ी का’र्रवाई की है। बंदियों की सुरक्षा में तै’नात चार कक्षपाल व तीन उप कक्षपालों को नि’लंबित कर दिया है। इधर, आईजी के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच के लिए मुजफ्फरपुर केन्द्रीय कारा अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम रविवार को मंडल कारा पहुंची। जांच के दौरान जेल में बंद बं’दियों के पास से छह मोबाइल फोन ज’ब्त किये गये हैं। टीम ने घंटों मंडल कारा की जांच की। वहीं बंदी वार्डों में सघन तला’शी अभियान भी चलाया गया।


इधर, इस मा’मले को जेल प्रशासन गंभी’रता से लेते हुए वीडियो से चिह्नित पिंटू तिवारी समेत 18 बंदि’यों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मंडल कारा में कु’ख्यात बं’दी के बर्थडे मनाने की वायरल हुई वीडियो की जांच कराई गई है। इस मा’मले में तत्काल सात कर्मियों को निलं’बित कर दिया गया है। चार सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। जेल आईजी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे बंदि’यों को चिह्नित किया गया है। इन सभी को जेल में दी जाने वाली अच्छे आचरण पर सजा में रियायत ख’त्म कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, निलंबित कर्मियों में कक्षपाल गुंजन कुमार, राम आशीष कुमार राम, रंजय कुमार, मनोज कुमार चौधरी व उप कक्षपाल बालेश्वर नाथ पांडेय, श्याम नंदन प्रसाद और धनेश्वर यादव शामिल हैं। मालूम हो शनिवार को सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद कुख्यात पिंटू तिवारी की जेल में बर्थडे मनाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तामझाम के साथ कुख्यात का बर्थडे मनाया जा रहा है। इतना ही नहीं बर्थडे केक का’टने के बाद मटन-मछली की दावत भी दी गई थी। वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया। मा’मले को गं’भीरता से लेते हुए जेल आईजी ने कार्र’वाई की है।

