अ’पराध कर कोई बच नहीं सकता, अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो सीधा अंदर जाएगा: मुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। अ’पराध कर कोई बच नहीं सकता है। अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो अंदर जाएगा ही। ऐसे लोगों को थोड़ी भी राहत सरकार की ओर से नहीं मिलती है। हमलोग ना किसी को फंसाते हैं और ना बचाते हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को बिहार राज्य खाद्यान व्यवसायी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कारोबारियों और व्यापारियों को कहा कि आप लोग चिंता नहीं करें, खुल कर अपने काम और व्यवसाय करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 60 फीसदी अपराध भूमि और संपत्ति विवाद के कारण हो रहे हैं। कुछ लोग होते हैं जो गड़बड़ कर देते हैं। कब कौन गड़बड़ कर देगा यह तो कोई जानता नहीं है। पर, गड़बड़ करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं।

Source; live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading