शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स पहुचा 36,562.91 के स्तर पर

वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में जीडीपी की विकास दर अनुमान से भी कम होने की सूचना का असर देश के शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। आज शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 770 अंकों की गिरावट के साथ 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 225 अंकों की गिरावट के साथ 10,797 अंक लुढ़क कर बंद हुआ।


शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 बजे 413.58 अंकों की गिरावट के साथ 36,919.21 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 129.30 अंकों की कमजोरी के साथ 10,893.95 पर कारोबार करते देखा गया।बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 151.03 अंकों की गिरावट के साथ 37,181.76 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 62.3 अंकों की बढ़त के साथ 10,960.95 पर खुला।


बंबई शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, विदेशी मुद्रा बाजार और जिंस बाजार समेत सभी प्रमुख बाजार सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहे।शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 383 अंकों की कमजोरी के साथ 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ 11000 के स्तर के नीचे 10,948.30 पर बंद हुआ।

Source ; jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.