#PATNA #BIHAR #INDIA : छात्र परिषद बिहार के अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने प्रति कुलपति राज कुमार मंडल को बिहार विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति बनाए जाने पर बधाई दी है। छात्र परिषद बिहार के अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने कहा कि पूर्व में जो भी सी राजेश सिंह का जो भी कार्यकाल रहा वह पूर्ण रूप से वि’वादित और असत्य रहा।

उन्होंने छात्र हित में एक भी कार्य नहीं किया साथ ही साथ छात्रों को गुमराह कर मुकदमा कर फंसा कर भविष्य बर्बाद करने का कार्य किया, प्रोफेसर राजेश सिंह के चले जाने से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है, साथ ही साथ नए प्रभारी कुलपति महोदय प्रोफेसर राज कुमार मंडल सर के बनने पर संकेत मिश्रा ने बधाई दी तथा कहा कि इनके बनने से छात्रों का समस्या का समाधान होगा साथ ही साथ बिहार विश्वविद्यालय के तमाम परेशानियों से यह पूर्व से अवगत हैं तथा यह प्रति कुलपति के पद पर रहते हुए भी उन्होंने छात्र हित में हमेशा कार्य करते आए हैं।

इसलिए इनसे आशा है कि छात्र हित में कार्य करेंगे और विश्वविद्यालय को आगे की ओर बढ़ाने में का काम करेंगे साथ ही साथ समय पर परीक्षा और परिणाम देने की भी कोशिश करेंगे।