#PATNA #BIHAR जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा समझा था, उसी ने जीते जी संपत्ति के ला’लच में मृ’त्यु प्रमाणपत्र बनाकर एलआईसी का पैसा निकाल लिया। यही नहीं, घर में बंद करके मा’रपी’ट कर रहे थे। मंगलवार को महिला आयोग की टीम बुजुर्ग वीना देवी को मु’क्त कराकर बेटी की ससुराल पहुंचायी।
मा’मला रामकृष्णा नगर का है। बुजुर्ग महिला वीना देवी पूर्व एडीएम पारस कुमार सिंह की पत्नी हैं। पति की मौ’त ब्रेन हे’मरेज के कारण हो गयी थी। बेटे के सहारे सोचा कि जिन्दगी गुजारेगी, लेकिन बेटे ही जा’न के दु’श्मन बन बैठे। दोपहर तीन बजे जैसे ही आयोग की टीम घर पहुंची। बुर्जुग फफक-फफक कर रो’ने लगी। वह बेटे के साथ नहीं रहना चाहती थी।
इसके बाद आयोग की टीम ने बेटी की ससुराल में बुजुर्ग को पहुंचा दिया। बुजुर्ग के अनुसार संपत्ति के लालच में बैंक मैनेजर बेटे ने मां का मृ’त्यु प्रमाणपत्र बनाकर एलआईसी का पैसा निकाल लिया। पैसा लेने के बाद गा’ली-ग’लौज और मा’रपी’ट करने लगा। यहां तक कि बेटी से भी बात नहीं करने देता था।
पैसे का लोभी बेटा-बहू मा’रपी’ट का विरोध करने और पुलिस को सूचना न दे दे। इसलिए न तो मोबाइल रखने देते थे और न ही टेलीविजन देखने देते थे। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मात्र दो ही संतान हैं। बेटी जबलपुर में रहती है। इसके बाद भी बेटा कहता है कि सब बेटी को दे देती है। वह करे तो क्या करे?

