#PATNA #BIHAR पटनावासी तीन साल के अंदर मेट्रो का आनंद लेने लगेंगे. काम की शुरूआत इस साल के अंत में शुरू हो जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को पटना मेट्रोल रेल निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है. मेट्रो रेल दो रूटों पर दौड़ेगी. साल के अंत में कई महत्वपूर्ण जगहों पर स्टेशन बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा. मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 15 एजेंडों पर मुहर लगी है. यह जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी.

- पीएमसीएच के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग में 39 पदों की मंजूरी दी गई है.
- कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रखंड स्तर के लिए 303 नए पदों के सृजन का फैसला लिया है.
- पंचायत राज के अधिकारी के पद के लिए 188 नए पदों का सृजन किया गया है.
- प्रोफेसर, मुखिया, सरपंच प्रशिक्षण के लिए 58 नए पदों का सृजन किया गया है.
- आईजीआईएमएस को लगभग 77 करोड़ के अनुदान पर कैबिनेट से मंजूरी मिली है.
- समाज कल्याण विभाग में 1465 पदों का सृजन किया गया है
- वेक्टर रोग नियंत्रक पदाधिकारी संवर्ग नियमावली-2019 के गठन पर मंजूरी मिली है.
- वृद्धा आश्रम, भिक्षुक आश्रय और बालिका गृह के लिए 9.48 करोड़ रू की मंजूरी मिली है.
- 15 ब्रांड के पान मशाला बैन किया गया है. इसको लेकर जागरूकता जरूरी है.

