भाजपा केंद्रीय मंत्री ने की आम आदमी के तरह मेट्रो में सफर, तस्वीरे वायरल

#DELHI #INDIA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र, खास और एक उच्च-शिक्षित कद्दावर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया. उन्होंने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी. बता दें, मोदी सरकार में गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री है. तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘श्री विपुल गोयल जी के घर गणपति दर्शन के लिए मेट्रो से यात्रा की. मेट्रो एक कामयाब जन परिवहन है, जहां स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान है.’ उन्होंने आम आदमी की तरह सफर किया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

वो मेट्रो में चढ़े तो सीट पर लोग बैठे हुए थे. वो आम इंसान की तरह एक से मेट्रो की स्टील रॉड (डंडा) पकड़कर खड़े हो गए और फोन पर बात करने लगे. साथ में एक और आम-सा शख्स मंत्री के पास खड़ा था. जो उनका कोई परिचित बताया जा रह है. उन्हें दिल्ली से फरीदाबाद और फिर वापसी में इंदिरा गांधी हवाईअड्डे तक का सफर खड़े-खड़े ही तय करना पड़ा.

आईएएनएस ने जब पूछा कि केंद्रीय मंत्री होकर भी मेट्रो में खड़े-खड़े यात्रा? जबाब देने के बदले उन्होंने पलट कर सवाल दागा, “क्यों क्या हुआ? इसमें हैरत की क्या बात? मैं मंत्री हूं तो क्या मेट्रो में यात्रा नहीं कर सकता? मेट्रो में यात्रा करने का अपना अलग ही लुत्फ है.” उन्होंने कहा, “दरअसल मुझे फरीदाबाद में एक निजी समारोह में शामिल होना था। मन किया तो दिल्ली से मेट्रो पकड़ ली. रात 10 बजे के करीब फरीदाबाद में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया. उसके बाद मेट्रो पकड़ कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे चला गया. मुझे दिल्ली से बाहर जाना था.”

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रह चुके शेखावत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. राजस्थान के सीकर के महरौली गांव में तीन अक्टूबर, 1967 को जन्मे शेखावत ने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading