#DELHI : बाइक सवार ने शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर अपनी बाइक को ही लगा ली आ’ग

#DELHI #INDIA : ट्रैफिक नियमों मे बदलाव के बाद वाहन चालकों में नए नियमों का खौ’फ देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक बाइक सवार ने शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर अपनी बाइक को सरे राह आग लगा दी थी. पुलिस ने उसकी जांच कराई तो अल्कोहल की मात्रा स्वीकार्य सीमा से सात गुना अधिक पाई गई.

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (दक्षिण) परविंदर सिंह के अनुसार अल्कोहल की स्वीकार्य मात्रा 30 एमजी/ 100 एमएल है. आ’रोपी की जांच में अल्कोहल की मात्रा 200 एमजी/ 100 एमएल पाई गई. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने दोस्तों के साथ शराब पी थी. पीने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था. गौरतलब है कि दिल्ली के चिराग दिल्ली स्थित त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स के करीब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही बाइक को आग लगा दी थी. हुआ यह कि बाइक सवार नशे में था और पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. जब उससे गाड़ी के पेपर दिखाने को कहा. नशे में धुत व्यक्ति ने कागजात दिखाने से इनकार करते हुए चालान काटने और इसे कोर्ट में जमा करने को कहा.

जब उसने चालान की राशि 11000 सुनी, उसने बाइक जब्त कर लेने को कहा. पुलिसकर्मियों ने चाबी देने को कहा तो उसने फ्यूल पाइप निकालकर आग लगा दी. बाइक जलने लगी. पुलिसकर्मियों ने उसे हि’रासत में ले लिया और मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, बाइक जलकर खाक हो चुकी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading