बेश’र्म पाकिस्तान: #CHANDRAYAAN2 पे फवाद और गफूर ने दिया बे’हूदा बयान

पूरी दुनिया जहां भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 के लिए इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों की लोहा मान रही है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान यहां भी अपनी ओछी हरकत दिखाने से बाज नहीं आया।

दरअसल लैंडिंग से ठीक पहले लैंडर विक्रम (Vikram) से संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बेहूदा टिप्पणी की। इस कड़ी में एक और पाकिस्तानी का नाम जुड़ गया है। ये नाम है पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर है। गफूरे ने भी इसे लेकर गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किया है। इतने बड़े पद पर रहते हुए उनका ये बयान काफी हास्यास्पद है। इसने उनके सोच को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया है।

बता दें कि फवाद ने ट्वीट किया – जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना…. डियर ‘एंडिया’। फवाद ने ट्वीट में व्यंग्य करते हुए इंडिया की जगह एंडिया लिखा। फवाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक भारतीय यूजर के ट्वीट पर बड़ी बेशर्मी से रिट्वीट किया। भारतीय यूजर अभय कश्यप के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- सो जा भाई मून की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना। इसके बाद वे ट्रोल हुए, तो लिखा कि मुझे ऐसे ट्रोल किया जा रहा है, जैसे मैंने ही इस मिशन को फेल कर दिया हो।


फवाद ने एक और बेशर्मी भरा ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- मोदी जी ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे वो नेता नहीं एक अंतरिक्ष यात्री हों। लोकसभा को उनसे एक गरीब राष्ट्र के 900 करोड़ रुपये बर्बाद करने के लिए सवाल पूछना चाहिए। बहरहाल फवाद अपनी इस बेशर्मी पर पाकिस्तान में ही ट्रोल हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading