#MUMBAI पहुंचे पीएम, करेंग तीन मेट्रो लाइनों का शिलान्यास

#MUMBAI #MAHARASHTRA #INDIA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई पहुंचकर सबसे पहले विले पार्ले में स्थित लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में प्रार्थना कर गणपति जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस पहले से मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में तीन मेट्रो लाइनों का शिलान्यास करेंगे। मुंबई में फिलहाल पांच मेट्रो लाइनों पर काम चल रहा है, इसके साथ ही तीन और मेट्रो लाइन इसके साथ जोड़ दी जाएगी।

ज्ञात हो कि मोदी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को महाराष्ट्र में तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखेंगे। इन तीनों लाइनों में शहर के मेट्रो नेटवर्क में 42 किमी लंबी गायमुख से शिवाजी चौक (मीरा रोड़) मेट्रो-10 लाइन, 12.7 किलोमीटर लंबी वड़ाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स मेट्रो-11 लाइन और 20.7 किलोमीटर लंबी कल्याण से तलोजा मेट्रो-12 लाइन शामिल हैं। इन तीन नयी मेट्रो लाइनों के कारण मुंबई शहर और मुंबई परिसर के मेट्रो मार्ग का एक सर्कल पूरा हो जाएगा और भविष्य में आप मेट्रो के द्वारा मुंबई और परिसर की यात्रा कर सकेंगे। इन तीन मेट्रो लाइन के कारण अब मेट्रो लाइन की कुल लंबाई 270 किलोमीटर से भी ज्यादा हो जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading