बिहार (Bihar) में जेलों की कुव्यवस्था की तस्वीरों के सामने आने का सिलसिला जारी है. यहां सीतामढ़ी का’रागार (Sitamadhi Jail) भी अपनी कारगुजारी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है. ऐसे में एक बार फिर जे’ल की ऐसी ही कुव्यवस्था का एक नया प्रकरण सामने आया है. इन तस्वीरों में दर्जनों कै’दी बड़े आराम से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं. साथ ही तस्वीरों में स्मार्टफोन पर कै’दियों को सोशल मीडिया ऐप फेसबुक भी चलाते देखा जा सकता है.

हाल ही मे जे’ल मे द’बंग कै’दियों द्वारा बर्थडे मनाए जाने के मा’मले मे जेल प्र’शासन की भारी किरकिरी हुई. साथ ही सात कक्षपाल नि’लबंति हुए. इतना ही नहीं बल्कि 20 कै’दियों को चिन्हित किया गया जिन पर न सिर्फ केस द’र्ज कराया गया बल्कि उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया.छपरा मंडल कारा (Chhapra Mandala Kara) में कै’दियों द्वारा जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने की तस्वीरें वायरल (Photo Viral) हुई थीं.
News18 के हाथ लगी इस पार्टी की तस्वीरों के सामने आने के बाद एसपी ने माम’ले की जांच (Investigation) करवाई, जिसमें घ’टना सही पाई गई. छपरा मंडल कारा में आ’पराधिक मा’मले में बंद कै’दी आनंद ने जे’ल में अपना जन्मदिन मनाया. है’रानी की बात यह है कि बर्थडे पार्टी का न सिर्फ वीडियो बनाया गया, बल्कि इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया गया.


Input: News 18