#AGRA : महज पांचवी पास अ’पराधी छापता था 100 रुपये के नकली नोट, हुआ खुलासा

#AGRA #UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के शहीद नगर (सदर) में एक किराए के मकान में 100 रुपये के नकली नोट छापे जाते थे। एसटीएफ आगरा यूनिट ने गैंग के सरगना समेत पांच लोगों को गि’रफ्तार किया है। सरगना महज पांचवीं पास है। 100 रुपये की नोटों की गड्डी पांच हजार रुपये में लोगों को चलाने के लिए दी जाती थी। जुआरियों और सट्टेबाजों में इसकी बहुत डिमांड थी। आ’रोपियों के कब्जे से करीब 35 हजार रुपये नकली नोट मिले हैं।

एसटीएफ आगरा यूनिट को खबर मिली थी कि शहर में एक गैंग सक्रिय है। सौ रुपये के नकली नोट छापता है। बाजार में सौ रुपये का नोट कोई चेक करके नहीं लेता है। इसलिए गैंग सौ रुपये का पुराना वाला नकली नोट छाप रहा है। नकली नोट देहात में खपाए जाते हैं। एक नोट को छापने में महज आठ रुपये का खर्चा आता है। 100 के नोट की गड्डी में दस हजार रुपये होते हैं। यह गड्डी आ’रोपित पांच हजार रुपये में लोगों को देते हैं। खरीदने वाले को सीधे-सीधे पांच हजार रुपये का फायदा होता है। गैंग को एक नोट छापने में चार से पांच मिनट का समय लगता है।

नकली नोट समेत प्रिंटर बरामद एसटीएफ ने बताया कि शिवम तोमर, ओमकार झा (कृष्णापुरी कॉलोनी, कहरई मोड़), अवधेश सविता (शमसाबाद), सुनील सिसौदिया (महादेव नगर, शमसाबाद मार्ग) व लाखन (मियांपुर, ताजगंज) को गिरफ्तार किया गया है। शिवम तोमर गैंग का सरगना है। उसने ही सभी को नोट छापना सिखाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading