#MUZAFFARPUR; शांति व विधि व्यवस्था संधारण प्रमुख प्राथमिकता : डीएम-एसएसपी

MUZAFFARPUR : आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय आम्रपाली आडोटोरियम में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों और दं’डाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से कहा कि शांति और विधि व्यवस्था का संधारण हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। सामाजिक सदभाव और भाईचारा हर हाल में अक्षुण्ण रहेगा।

इसमे खलल/बाधा डालने वाले असमाजिक तत्व बक्शे नही जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया। चिन्हित किये गए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की हिदायत भी दी गई है। गुंडा और मवाली तत्व प्रशासन के रडार पर हैं। डीएम और एसएसपी ने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकार्यो और पुलिस पदाधिकारियो को निर्देश दिया है कि प्रतिनियुक्ति स्थल पर स-समय पहूंच कर गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करेंगे। महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी लगाये जा रहे है। डीजे पर पूर्ण प्रतिबं’ध रहेगा।

बिना लाइसेंस के ताजिये का जुलूस किसी भी सूरत में निकलने नही दिया जाएगा जुलूस में उपद्रव करने वाले तत्वो पर कड़ी निगाह रखी जायेगी। निर्धारित मार्ग से ही जुलूस गुजरेंगे। इसका उ’ल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पीआईआर में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष नं. 0621-2212377 एवं 2216275 है। नियंत्रण कक्ष 9 सितंबर के 6 बजे पूर्वाहन से 11 सितंबर को रात्रि 10 बजे तक कार्यरत्त रहेगा।

निर्धारित मार्ग एवं अखाड़ा स्थल की साफ-सफाई, पानी का छिड़काव तथा पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया। निर्वाध रुप से बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की प्रतिनयुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था संधारण हेतु कुल 277 दं’डाधिकारियों और इतने ही पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त कुल 9 सेक्टरों में 09 सेक्टर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए है वही मेहंदी हसन चौक के पास जिला मैदान,बड़ी कर्बला मस्जिद, कर्बला चौक एवं कमरा महल्ला स्थित कर्बला के मैदान, उक्त तीन स्थलों पर मिनी नियंत्रण कक्ष बनाये गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading